मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आम्बुआ पहुँचा मतदाता जागरूकता रथ

संवाददाता- वैभव जाधव

आम्बुआ:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिनों इसी अभियान को गति देने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया था। जागरूकता रथ में मौजूद जागरूकता दल के सदस्य चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रूककर मतदाताओं से बातचीत कर रहे हैं एवं निष्पक्ष, निर्भीक और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जागरूकता रथ का बुधवार को ग्राम आम्बुआ मतदान केंद्र 222,223,224,225 मे आगमन हुआ जिसमें बूथ लेवल अधिकारी (BLO) गोपाल गोयल, रण सिंह, रावत राजेंद्र, रावत मुकाम सिंह डुडवे, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलाबाई बघेल, सुनीता रावत,निर्मला रावत, बसंती,शांति भाई, एवं ग्राम के समस्त जागरूक मतदाता उपस्थित थे।
मतदान जागरूकता रथ मैं एलइडी प्रचार वाहन द्वारा सभी को जागरूक किया गया एवं अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई आम्बुआ कस्बा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट अंतर्गत आता है संसदीय क्षेत्र (रतलाम झाबुआ) का वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन दिनांक 13 अप्रेल को होना तय है

jtvbharat
Author: jtvbharat