
नीमच/ शहर में सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी कृति संस्था द्वारा नगर के दशहरा मैदान स्थित टाऊन हॉल सभागार में दो दिवसीय कृति उत्सव का आयोजन किया गया, रविवार को इस उत्सव का दुसरा दिन था इस दिन बतौर मुख्य अतिथि डॉ दीपक सिंहल, समाज सेवी मनोहर सिंह लोढ़ा, कृति अध्यक्ष बाबूलाल गोंड, सचिव विनोद शर्मा, संयोजक आशा सांभर आदि बतौर अतिथि मंचासिन थे, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके की गई, कृति उत्सव के दुसरे दिन उज्जैन की कंला चौपाल टीम द्वारा नाटक पार्क का मंचन किया गया करीब सवा घंटे चलें इस कार्यक्रम में पार्क में बैठकर स्थानीय एवं देश दुनिया की बातों का हास्य व्यंग का वर्णन किया गया इस नाटक को शहर के नागरिकों ने खुब सराहा, नाटक ने सभी का दिल जीत लिया, नाटक समापन के पश्चात उज्जैन के कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कृति संस्था द्वारा शहर की सामाजिक सर्व हिताय संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए कृति अवार्ड के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया उक्त प्रशस्ति पत्र संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था के अध्यक्ष/सचिव किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, रमेश मोरे,हरीश उपाध्याय, जगदीश शर्मा ने प्राप्त किया , आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी गई, आयोजित कार्यक्रम का संचालन मंजुला धीर ने किया अंत में आभार सचिव विनोद शर्मा ने व्यक्त किया, इस अवसर पर किशोर जवेरिया, सत्येन्द्र राठोड़, डॉ प्रथ्वी सिंह वर्मा, सत्येन्द्र सक्सेना, माधुरी चौरसिया, दर्शन सिंह गांधी, प्रकाश भट्ट,सरोज गांधी, रमेश मोरे,किशोर बागड़ी, डॉ राकेश वर्मा, हरिश उपाध्याय, जगदीश शर्मा,सहीत कृति के अन्य सदस्य तथा शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे, उक्त जानकारी संस्था सचिव विनोद शर्मा द्वारा दी गई है, विनोद शर्मा सचिव कृति संस्था नीमच