लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है. बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है.

बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है. वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. इसके अलावा फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है. वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है. वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

jtvbharat
Author: jtvbharat