
अरशद जागीरदार तराना
तराना मुस्लिम समाज द्वारा 1 महीने इबादत करने के बाद कल रात को ईद का चांद दिखाने के साथ ही आज पूरे भारतवर्ष में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और खुशी के साथ मनाया गया
तराना नगर में भी ईद की नमाज तराना नगर में तामीर हुई नई ईदगाह में तराना शहर काजी सफीउल्लाह काज़ी साहब द्वारा अदा कराई गई
साथ ही तराना नगर के मुख्य मुख्य चौराहों पर ईद की नमाज अदा करने के बाद अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सैयद अकबर हुसैन जागीरदार नायाब सदर शेख वकील साहब नायाब सदर आरिफ शाह साहब का बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया गया
तराना बस स्टैंड पर तोमर परिवार की ओर से मुस्लिम समाज का स्वागत सम्मान किया गया
ईद की नमाज़ अदा कराने के पहले ईदगाह में बयान देते हुए तराना शहर काजी साहब द्वारा बताया गया कि हमें इंसानियत के रास्ते पर चलना चाहिए साथ ही सभी समाज के लोगों को आपस में मिलजुलकर और मोहब्बत के साथ रहना चाहिए
ईद के मौके पर तराना प्रशासन भी अपनी सेवाएं देते नजर आए