एमडीबीएम स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन कर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

रायसेन/नगर उदयपुरा के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की पहल की मुख्य थीम मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन रखा गया जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक अंदाज में सम्मिलित होकर निर्वाचन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं को जानकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया

स्कूल के स्टाफ मेंबर्स ने मतदाता जागरूकता को लेकर एक बड़ी रंगोली सजाई जिसके माध्यम से समाज को निर्भीक निडर होकर बिना किसी पूर्वाग्रह के अपना मतदान करने की सीख दी गई

स्कूल संचालक व प्राचार्य श्री विकास वर्मा ने बच्चों को समझ में रहकर मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार करने एवं हमारे लोकतंत्र को सफल बनाने का संदेश दिया

jtvbharat
Author: jtvbharat