
रिपोर्टर राकेश दुबे बरेली
बरेली नगर की ईदगाह जमा मस्जिद मंडी मरकज में हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय ने एक साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की
नमाज के बाद इमाम साहब ने देश में अमन चैन भाईचारा कायम रहे की दुआएं की
मुसलमान समुदाय ने ईदउल फितर की नमाज अदा करने से पहले खेरात जकात सदका फितरा गरीबों में बांटा मुसलमान समुदाय ने एक दूसरे की बुराइयों को भुलाकर गले मिलकर एक दूसरे को ईद मुबारक पेश की ईद के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाइयां देते हैं गले मिलकर खुशियां मनाते हैं और भाई चारे का पैगाम देते हैं ईद के इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत सीएमओ बीएस मालवी पार्षद पप्पू मेहरा पार्षद रणधीर चौधरी एवं वाल्मीकि समाज संगठन ने भी मुस्लिम समाज पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत वाल्मीकि संगठन अध्यक्ष गोविंद डागर ने भी फूल वर्षा कर मुस्लिम समुदाय का किया स्वागत।