Lok Sabha Chunav 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचने वाले हैं सतना के नागौद, दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता

मऊगंज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मऊगंज में सभा समाप्त होने के बाद सतना जिले के नागौद के लिए हुए रवाना हुए। नागौद में रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह कांग्रेस नेता समेत कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रीवा मऊगंज के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा- हम सबको साथ में लेकर चलते हैं। भाजपा ने आज तक जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की। मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, मप्र ग्रोथ का इंजन बन गया है। एक देश, एक चुनाव होना चाहिए। जब अधिकार नहीं कर्तव्य का बोध हो तब रामराज्य होता है। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। कुछ गलत कहूंगा तो अखबार में छाप देना। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।

सतना के नागौद में ली भाजपा की सदस्यता

कमलाकर चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक, ओम वाला सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष मैहर, शशि मिश्रा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, देवेंद्र सिंह सपा जिला अध्यक्ष, इंद्रजीत गर्ग पार्षद, अरुण गोयल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, चन्द्रप्रभा श्रीवास्तव, भैयालाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह सरपंच सेमरी, भूपेंद्र सिंह जाखी, नन्हे सिंह सरपंच, सुमित माकिन, रमाशंकर, संतोष आहूजा, जतिन जैन, अतुल शुक्ल, ओमकार कुशवाहा, माधव चौधरी के साथ अन्य कई लोग आज भाजपा की लेंगे सदस्यता।

इकोनामी में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था, आज 5वें स्थान पर

हमारी योजनाओं को गिनाने में घंटों निकल जाएंगे। इकोनामी में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज 5वें स्थान पर है । 2024 के खत्म होते ही भारत टॉप 3 कंट्री में होगा। विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वो भारत बनेगा। कांग्रेस कहती है, 6 हजार किसानों को दे दिया, कौनसी बड़ी बात हो गई। किसानों की बात करना चाहता हूं। 2000 हजार रुपए नहीं होता है तो किसान खाद- बीज नहीं खरीद पाते हैं। मोदी जी पैसे दे रहे हैं तो इसमें क्या दिक्कत है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम(भाजपा) जो कहते हैं वो करते हैं… जब चुनाव होता है तो हम सोच-समझ कर और नाप-तोल कर घोषणापत्र तैयार करते हैं… 2014 में जब वे(पीएम मोदी) प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बने थे तो मैं ही राष्ट्रीय अध्यक्ष था। उन्होंने मुझसे कहा था कि घोषणापत्र में कुछ ऐसा ना हो कि जिसे हम कह दें और फिर कर ही ना पाएं… 1984 से लगातार भाजपा अपने घोषणापत्र में कहती चली आ रही है कि हमारी सरकार बनेगी, संसद के दोनों सदनों में हमें बहुमत मिलेगा तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोग पाएगी… हुआ है अदालत के फैसले से लेकिन अवसर हम लोगों को मिला है…भगवान राम अपनी झोपड़ी से निकलकर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं। मुझे लगता है कि भारत में ये राम राज्य आने का शुभ संकेत है।

jtvbharat
Author: jtvbharat