अंचल में धूम-धाम से मनाया ईद- उल- फितर का त्यौहार।

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील मुख्यालय सहित अंचल क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद, नजरपुर, जैथल, पानबिहार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समाजजनों ने मुकद्दस महीना रमजान गुजरने के बाद गुरूवार को गांवों में प्रेम, भाईचारा का पर्व ईद- उल- फितर को बड़ी धूम- धाम के साथ मनाया। बुधवार की रात चांद दिखने के बाद से ही समाजजनों द्वारा एक- दूसरे को ईद को लेकर मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया था। गुरूवार की सुबह 8 बजे से सैकड़ों समाजजनों ने एक साथ ईद की नमाज ईदगाह में अदा करते हुए अमन- चैन और सबके लिए खुशियां एवं देश में सौहार्द कायम रहने की दूआ मांगी। सभी जगहों पर गांवों के मुस्लिम समाजजनों ने भी ईद की नमाज ईदगाह मे अदा की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर और मुसाफा कर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पुलिस थाना घट्टीया का प्रशासनिक बल भी मुस्तैदी से तैनात रहा। जानकारी जसीम रंगरेज ने दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat