
गरोठ–गरोठ भानपुरा क्षेत्र के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया बोलिया में ज्योतिबा फुले की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। माली समाज धर्मशाला में बड़ी धूमधाम से ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर जनपद सदस्य मनीष पाटीदार, भाजपा नेता लालचंद चौधरी, गोपाल बागवान, घनश्याम अजमेर, बाबूलाल जैन, बालाराम पाटीदार, दरबार युवा मोर्चा मंडल मंत्री दीपक मोदी , संजय बागवान मंडल मंत्री मुकेश प्रजापति सुंदरलाल परमार, और सभी फूल माली समाज के सभी वरिष्ठजन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।