लोकसभा आम निर्वाचन-2024…..ईवीएम वीवीपीएटी कमीशनिंग, सिलिंग का प्रशिक्षण आयोजित

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर- जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियाँ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर रूप से जारी है। प्रशिक्षण की श्रंृखला में शुक्रवार को शासकीय सुभाष स्कूल में ईवीएम वीवीपीएटी कमीशनिंग, सिलिंग का प्रशिक्षण आयोजित रहा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कमीशनिंग एवं सिलिंग के संबंध में बारिकियाँ बतलाई गयी। उन्हें कमीशनिंग एवं सिलिंग करने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर 240 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat