
राजेंद्र योगी जिला ब्यूरो
खातेगांव- विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन मैं आयोजित 28 वा दीक्षांत समारोह महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश श्री मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । समारोह में डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र, पदम श्री डॉक्टर भगवती लाल राजपुरोहित ,प्रोफेसर डॉक्टर अखिलेश कुमार पांडे कुलपति, डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा कुलसचिव की उपस्थिति में आयोजित समारोह में खातेगांव नगर की होनहार बालिका डॉ सीमा मोहनलाल बहोरे ने देवास जिले के आर्थिक एवं वित्तीय विकास मे स्वच्छता अभियान के योगदान का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर उज्जैन से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर समारोह में डिग्री प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सीमा को खातेगांव नगर व क्षेत्र में अनेक गणमान्यजनों ने बधाई दी।