
राजनांदगांव संवाददाता हेमंत वर्मा
आस्था और विश्वास का पर्व चैत्र नवरात्रि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोग माता की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं लोग अपने-अपने तरीके से माता की आराधना में लगे हुए हैं लेकिन राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम मारगांव में एक नवयुवक द्वारा जिंदा समाधि लेने की खबर मिली है इसको लेकर शासन प्रशासन आज दिनभर अलर्ट मोड पर रहा है कुछ लोगों ने इसे देवी देवता से जोड़ते हुए समाधि स्थल पर नारियल प्रसाद चढ़ाना भी प्रारंभ कर दिया है जानकारी के अनुसार ग्राम मारगाव में हरिश्चंद्र आत्मज घनश्याम बंजारे के द्वारा गांव की कुछ लोगों एवं परिवार की उपस्थिति में जमीन में समाधि ले ली उसके द्वारा अपना पूरा शरीर जमीन के अंदर छुपा लिया गया है जबकि सिर्फ सर दिख रहा है उसके द्वारा एक डायरी भी लिखा गया है कि वह स्वेच्छा से 9 दिनों तक समाधि ले रहा है यदि उसे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार खुद होगा वही ग्रामीणों से बातचीत करने पर यह पता चला है कि नवरात्रि में यह आस्था का मामला है समाधि जैसी कोई बात नहीं है लोग ऐसे भक्तिमय माहौल को देखकर नारियल पैसे चढ़ा रहे हैं दूसरी ओर शासन प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा