
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। इससे पहले ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। वहीं 12 अप्रैल, शुक्रवार से तीसरे चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। तीसरे चरण में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल मिलाकर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे देश में सियासी पारा भी चढ़ रही है। नेता एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यहां पढ़िए 13 अप्रैल, शनिवार की हर चुनावी हलचल
बारामती से पवार बनाम पवार की लड़ाई जारी है। इस बीच, समाचार एजेंसी ANI ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी और एनसीपी प्रत्याशी सुनेत्रा पवार का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में जब शरद पवार द्वारा बाहरी करार देने पर पूछा गया तो सुनेत्रा भावुक हो गईं। बता दें, यहां उनका मुकाबला शरद पवार की बेटा सुप्रिया सुले से है।