Lok Sabha Election 2024: छिंदवाड़ा में बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस की प्राथमिकता में नहीं रहे युवा

छिंदवाड़ा। पांढुर्ना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद नकुल नाथ को घेरते हुए कहा कि ये छिंदवाड़ा की जनता का दुर्भाग्य है कि ऐसा सांसद चुना जो कहता है कि कुछ दिन एंजॉय कर लो, क्योंकि सांसद बनने के बाद वो छिंदवाड़ा में नजर ही नहीं आए। लोकसभा में डिबेट में बिल पर चर्चा में शून्य रहे, न अभिभाषण पर बोले न बहस में शामिल हुए।

अनुसार ठाकुर ने कहा कि सांसद नकुल नाथ ने सिर्फ 30 सवाल पूछे प्राइवेट मेंबर बिल भी शून्य रहा। यही वजह है कि आज कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। सांसद की प्राथमिकता में युवा नहीं रहे।

हनुमान लोक बनने से होगा विकास

अनुराग ठाकुर ने कहा कि छिंदवाड़ा हमारे लिए अहम जिला है। पांढुर्ना जिला भी शिवराज सिंह चौहान ने बनाया। सौसर में हनुमान लोक बन रहा है जो पूरा होगा तो उज्जैन की तरह विकास होगा। यहां हनुमान लोक बनेगा तो इलाके का विकास होगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat