
गोपाल नरवाडिया
जावद । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में बैंगनपुरा एवं कसेरा बाजार सहित नगर में दो जगहो पर गरबा की धूम मची हुई है। कसेरा बाजार निवासी कोमल सोनी, भरत सोनी ने बताया है कि पिछले 50 वर्षो से नगर का सबसे पूराना गरबा कसेरा बाजार स्थित श्री आदर्श नवदूर्गा गरबा मंडल के तत्वावधान में 9 दिवसीय माताजी की घट स्थापना विद्धान पंडित संजय भारद्वाज के विधिविधान मंत्रोच्चार से हुई, प्रतिदिन सायंकाल के समय विद्धान पंडित संजय भारद्वाज द्वारा ढोल ढमाको की थाप पर माताजी की महाआरती होती है। नवरात्र के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी महाआरती में शामिल होकर माताजी का आशीर्वाद लिया। महाआरती के प्रश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। गरबा पांडाल को आकर्षण विद्युत साज, सज्जा से सजाया गया। बालक, बालिकाओं, महिलाओं ने माताजी के भजनो पर डांडिया रास किया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, गरबा समिति के कोमल सोनी, भरत सोनी, ओमप्रकाश सोनी, प्रदीप सोनी, आयुष सोनी, कृष्ण सोनी, संजय सोनी, मनोज सोनी, विकास सोनी, भैय्यू सोनी, विक्रम सोनी, राजू सोनी, मनोज लक्षकार, संजय बडोला, पीयूष सोनी, अनिल गुजराती, राघव सोनी, पवन गुजराती, गौरव सोनी, अभय सोनी, राधिका सोनी, नक्श सोनी, पीयू सोनी, चिन्मय सोनी, किट्टू सोनी, मिष्ठी सोनी, पीयू सोनी, आयुषी सोनी, काजू सोनी, शिवम सोनी, चिंटू सोनी सहित महिला, पुरूष, आस पास क्षेत्र के रहवासी मौजूद थे।