जिले का इकलौता ऐसा मंदिर आम्बुआ माँ बिजासन जहां विराजित हैं नौदेवी स्वरूप माँ नवरात्र के दिनों में लगता है भक्तों का तांता

संवाददाता- वैभव जाधव

आम्बुआ:- मां बिजासन मंदिर इंदिरा आवास आम्बुआ में माँ बिजासन मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र नवरात्रि पर मां बिजासन मंदिर में गरबे का आयोजन रखा गया है जो निरंतर 15 सालों से दोनों नवरात्रि पर होता है और दोनों समय सुबह 8:00 बजे शाम को 8:00 बजे आरती व महाप्रसादी दी जाती है।
29 मई सन 2023 को भावभक्ति के साथ माँ बिजासन की प्राण प्रतिष्ठा की गई तब से लगातार रोज दोनों समय आरती हो रही है बिजासन मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित है इस माँ बिजासन मंदिर में माँ चामुंडा, माँ दशा और मां सिद्धिदात्री और शिव परिवार विराजित है समय-समय पर सभी की पूजा अर्चना भाव भक्ति के साथ की जाती है
मंदिर संस्थापक बाबा भागीरथ ने बताया की यहां पर भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और अष्टमी पर गोद भराई का कार्यक्रम होता है नवमी पर यहां हवन होता है पंचमी के दिन बच्चों की मन्नत उतारी जाती है मन्नत धारी फल मिठाई लेकर आते हैं और अपने बच्चों को तोलकर माताजी का आशीर्वाद लेते हैं यहां पर माता जी को पुत्र दाहिनी के रूप में माना जाता है।

jtvbharat
Author: jtvbharat