
हसमुख बोहरा नीमच
कुकडेश्वर:- पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलकिशोर सिसोदिया तथा एसडीओपी मानस विमलेश उईके के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध शराब की धर पकड़ के संबंध में मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरखेड़ा बाछड़ा डेरो में दबिस देकर 1200 लीटर लहान मौके पर नष्ट की व हाथ भट्टी की बनी 75 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के पांच प्रकरण तैयार किए ।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना कुकड़ेश्वर पर दिनांक 13.4.2024 को अवैध शराब की धरपकड़ करते हुए थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम कुकड़ेश्वर द्वारा ग्राम बरखेड़ा के बांछड़ा डेरो में दबिस देकर 1200 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया तथा 75 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के पांच प्रकरण तैयार किए ।
सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक राधेश्याम डांगी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।