धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती आदिवासी नृत्य के साथ नगर भ्रमण हुवा!

संवाददाता

महेश्वर (नि.प्र ) नगर में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई जहाँ सुबह 10 बजे डॉ.अम्बेडकर स्टेच्यु पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारभ किया गया! मुख्य अतिथि के रूप में एन आर चाकरे सामाजिक कार्यकर्त्ता थे व अध्यक्षता के सी भालेकर (प्राचार्य ) ने की! विशेष अतिथि भील समाज के अध्यक्ष राजाराम मोहे व जयस अध्यक्ष थे! कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहनी ने किया! वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला एवं डाक्टरेट की मानद उपादी से सम्मानित विशाल दामके को नीला गमछा डालकर सम्मानित किया गया! इसके पश्चात जुलुस का ढ़ोल तासे व आदिवासी नृत्य के साथ नगर भ्रमण कराया गया! आयोजन के पश्चात सभी कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर अम्बेडकर जयंती की सुभकामनाये दी व अंत में सभी को स्वल्पाहर भी कराया गया! जहाँ पी एल वर्मा, निर्मल कामदार, बालकृष्ण खाण्डेकर, महेश खाण्डेकर, प्रवीण खाण्डेकर,रविन्द्र खाण्डेकर, बादल चौबे,भोला चौबे,राजू पीपल्दे, पवन भालसे सौरभ खाण्डेकर, सुमित खाण्डेकर, राज खाण्डेकर लक्ष्मीनारायण चावरे, कड़वा नागराज, सीताराम चौहान,गणेश चौहान, दीपक ढाले, प्रमिला रन्सोरे, लक्ष्मण चौबे, परमानंद चौबे, मनोहर चौबे, जेकेश चाकरे, सुकराम चाकरे व राजाराम चाकरे सहित सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

jtvbharat
Author: jtvbharat