ताहेरी कॉलोनी में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में चोर हुए कैद

एक पखवाड़े के भीतर इस कॉलोनी का दूसरा मामला, उधर ग्रामीण क्षेत्र में अलग वारदाते

कुक्षी। क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। बीती रात्रि लगभग 3 बजे ताहेरी कॉलोनी सुसारी रोड़ कुक्षी में बोहरा समाज के अली असगर मंडीवाला और होज़ेफा मोईज के घरों में खिड़की लोहा सरी को काटकर घर में घुसने का प्रयास किया।
घर के एक सदस्य की नींद खुलने पर चिल्लाने के कारण चोर भाग गए। जिससे चोरी करने में असफल रहें।

एक पखवाड़ा के भीतर ही इससे पूर्व 29 मार्च की रात्रि में नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख शब्बर हुसैन जिनवाला के इसी कॉलोनी में स्थित बंगले पर भी चोरों ने खिड़की काटकर घुसे और नगदी व दस्तावेज ले जाने में सफल हुए थे।
इस चोरी का मामला पुलिस ने सुलझाया भी नही और नया मामला सामने आ गया है।
इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र की भी बात करे तो पिछले दिनों ग्राम धूलसर के लोगो ने 5 आवेदन देकर चोरी की सूचना दी थी।
जिसमे डालर चने और ट्रेक्टर सहित अन्य सामग्री चोरी होना बताया गया।
इस तरह इन दिनों चोर बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

jtvbharat
Author: jtvbharat