
गोपाल नरवाडिया
अठाना:: नगर के तुम्बा रोड की ओर आस्ताना- ए- आलिया हजरत सैय्यद अशरफ अली रहमतुल्लाह अलैय पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन शानोशौकत के साथ मनाया गया हैं। आयोजनकर्ता सैय्यद युनुस अली, सैय्यद असलम अली ने बताया कि अठाना नगर के तुम्बा रोड स्थित आस्ताना- ए- आलिया हजरत सैय्यद अशरफ अली रहमतुल्लाह अलैय पर दो दिवसीय उर्स में बीते 13 अप्रैल शनिवार काे प्रातकाल के समय आस्ताना पर कुरआन ख्वानी हुई, दोपहर बाद नमाजे जौहर को नई आबादी अठाना से गाजेबाजे, ढोल ढमाकों और सूफियाना कलामों के बीच चादर का विशाल जुलूस अठाना नगर के प्रमुख मार्गों से निकाल कर बाबा के आस्ताने पर पहुचा जहां पर चादर पेश कर परचम लगाई गई सुख समृद्धि की कामना की गई व तबरुक वितरण किया ओर बाद नमाजे ईशा रात में महफिले मिलाद आयोजन मे क़ारी उस्मान क़ादरी जावद, कामिल रज़ा कादरी उदयपुर राज., हाफिज समीर क़ादरी जावद ने अपनी आवाज से नाते पाक एवं मनकबत पेश किये तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद जायरीन भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम में बच्चों व बड़ों ने नाते कलाम में नात ख्वां के स्वर में अपना स्वर मिलाया तो परिसर गुंजायमान हो उठा। बाद इसके कव्वाली का आयोजन में सुप्रसिद्ध दीवाना इरशाद साबरी रेडियो एंड टीवी सिंगर द्वारा अपना नूरानी कलाम पेश बाबा की शान में एक से बढकर एक सूफियाना कलाम सहित एकता का संदेश अपनी कव्वाली के माध्यम से सभी को दिया जिसे सुन जायरीन झूम उठे। वही 14 अप्रैल रविवार की सुबह रंग व कुल की रस्म अदा की गयी ओर देश दुनिया में अमनचैन बना रहे हैं इसके लिए बाबा के आस्ताने पर दुआएं की गई एवं सामूहिक लंगर का भी आयोजन किया इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुचकर ग्रहण किया।