
रिपोर्टर शीतल पंडित
मुंदेडी जलोदिया/ भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक समरसता के प्रणेता, भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हारगढ़ के बुथ 44 जलोदिया में मनाई गई सर्व प्रथम भाजपा किसान मोर्चा मंडल मल्हारगढ़ अध्यक्ष बाबुलाल डाका द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पमाला तिलक अगरबत्ती लगाई गई उसके बाद बाबा साहब के जिवन पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल व विधानसभा सौशल मिडिया प्रभारी राजेश कुमार कारपेन्टर ने उनके जिवनी में क्या प्रेरणा दी थी प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाबा साहेब के जीवनकाल में विषम परिस्थति में भी उन्होंने अथक संघर्ष कर न केवल उच्च शिक्षा ग्रहण की, बल्कि समाज को भी शिक्षित किया। भारतीय संविधान के निर्माण एवं दलितों को मुख्य धारा में लाने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर जलोदिया बुथ समिति से अशोक कुमार कारपेंटर, अर्जुन धनगर, पंकज कुमार कारपेंटर, रामप्रसाद धनगर, कृष्ण पाल सिंह शक्तावत, बने सिंह शक्तावत, आजाद सिंह शक्तावत, अनिल कारपेंटर, रवि कारपेंटर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका प्रेमचंद ट्रेलर नेपाल सिंह शक्तावत बसंती लाला पवार विजय पवार पप्पू मेघवाल मंगलेश पवार बुथ क्रमांक 40 विनोद सेन नगर अध्यक्ष बूथ क्रमांक 39 अनिल पाटीदार अध्यक्ष गोपाल पाटीदार भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता जुझार सिंह जी गोपाल पाटीदार श्याम लाल प्रजापत निलेश राठौरआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।