करोड़पति सरपंच के परिवारजन से अवैध मात्रा में अंग्रेजी एवम देशी शराब जब्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

बडनगर तहसील के बनबनी ग्राम के सरपंच अनिता पति अनिल पवार मोंगिया के बड़े पिताजी के यह से आबकारी विभाग बड़नगर और उज्जैन की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए भरी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग की अधिकारी वंदना सिंह मौर्य ने बताया की आरोपी तेजराम पिता हेमराज पवार मोंगिया के यहां से 150 नग बीयर की बोतल 500 ग्राम मेंऔर 5 पेटी देशी शराब 250 ग्राम की कुल 120 लीटर शराब जब्त की है।बताया जा रहा है ये आरोपी सरपंच प्रतिनिधि के बड़े पिताजी का लड़का है।

jtvbharat
Author: jtvbharat