
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर- जिले में अनुपयोगी व खुले नलकूपों/बोरवेल/ट्यूबवेल को सुरक्षित रूप से बंद करें, निकायवार जिले के शासकीय/अशासकीय ट्यूबवेल की जीआईएस मैपिंग का कार्य सुनिश्चित किया जायें। यह निर्देश कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, इस कार्य को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करें। कार्य में लापरवाही न बरती जायें। आंगनवाड़ी एवं स्कूल परिसरों के भीतर या आस-पास भी, इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।लेख है कि, आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि देशमुख, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने पेयजल आपूर्ति के संबंध में चर्चा की, उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शालाओं में पेयजल आपूर्ति के संबंध में प्रमाण पत्र प्राप्त करें एवं कार्य का निरीक्षण भी किया जायें। पीएचई विभाग को निर्देश दिये गये कि, जिन पंचायतों में स्पेयर पाटर््स की आवश्यकता है, उन्हें जल्द उपलब्ध करायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि, पेयजल आपूर्ति से संबंधित कोई भी शिकायत न मिलें। नागरिकों में जल के महत्व को लेकर जन-जागरूकता लायी जायें।