
जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी
देवास — कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत देवास, ग्राम टिगरिया छोटा और उदय नगर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मताधिकार का उपयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए आग्रह किया गया।