
झाबुआ 17 अप्रैल, 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवनियुक्त पटवारियों के प्रशिक्षण के दौरान अधीक्षक भू-अभिलेख श्री पवन वास्केल द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई एवं सभी से मतदान की अपील की।
इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता, कार्यालय भू-अभिलेख से श्री गजराज सिंह दातला, कार्यालयीन स्टाफ सहित पटवारी प्रशिक्षण शाला के मास्टर ट्रेनर्स एवं समस्त पटवारियों सहित मतदान करने की शपथ ली गई।