
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर तथागत भगवान बुद्ध व डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की असीम कृपा से मातृ पितृ आशीर्वाद से भीम आर्मी सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे द्वारा उनके नवनिर्मित मंगल भवन के गृह प्रवेश एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर बुद्ध पूजा एवं वैवाहिक वर्षगांठ सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आमंत्रित नगर के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत करके उन्हें गृह प्रवेश के साथ उनके वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल स्वर्णिम मंगल में भविष्य की कामना की।