प्रतिबंध के बाद भी अवैध तौर पर नलकूप खनन किया जा रहा है। बेखौफ होकर नलकूप खनन किया जा रहा है।

धर्मेंद्र भट्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में है जलसंकट भूजल स्तर नीचे खिसक गया है। इन सबके बाद भी बोरिंग मशीन संचालक गांव गांव घूमकर मनमानी दरों में निजी बोर कर रहे हैं। प्रतिबंध का असर न होने से समस्या बढ़ रही है। बताया गया कि कलेक्टर के आदेश के तहत जिले भर में बिना अनुमति के नलकूप खनन प्रतिबंधित है। उसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। लेकिन बिना अनुमति के ही साठगांठ कर मनमानी बरती जा रही है। अक्सर रात में बिना अनुमति के बोरिंग किया जा रहा है।
18 अप्रैल बुधवार को भी ताल के निपानिया लिला गांव में में अवैध रूप से नल कुप खनन करने की जानकारी मिलने पर ताल तहसीलदार सोनम भगत द्वारा मौके पर पहुंच कर नल कुप खनन रुकवाया गया व कार्रवाई की गई है।साथ में राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन मौजूद था

jtvbharat
Author: jtvbharat