करौली घाट पर 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 40 से अधिक यात्री हुए घायल जिला अस्पताल में कराया भर्ती

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर. जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर करौली घाट पर इंदौर से अकोला जा रही यात्री बस 50 फीट गिरी खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। घायलों को एंबुलेंस वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह 6 बजे की है इंदौर से बस आकोला जा रही थी, बस ड्राइवर ने बस को शाहपुर थाना क्षेत्र के करौली घाट से होते हुए पहाड़ी के रास्ते पर निकाल दिया। जिसके कारण बस घाट चढ़ते समय अचानक बंद हो गई, चालक ने बस को रोककर रिवस लेने का प्रयास किया तो जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई गिर गई। 20 से अधिक गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे‌। घटना के पास बस चालक और परिचालक फरार हो गया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat