
◆ बाउंड ओवर का उल्लंघन कर पुनः अपराध कारित करने पर आरोपियों के विरुद्ध की जा रही 122 सीआरपीसी की कार्यवाही। आरोपियों को भेजा जाएगा जेल।
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब निर्माण व विक्रय करने वालों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की जा रही है। बाउंड ओवर का उल्लंघन करने आरोपियों के विरुद्ध 122 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोह. रफीक पिता मेहमूद ,उम्र 52 साल, निवासी न्यामतपूरा बुरहानपुर की अपराधिक गतिविधियों देखते हुए भविष्य में अपराध करने से रोकने हेतु प्रकरण क्रमांक 485/23 धारा 110 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर एक वर्ष की अवधि का बाउण्ड कराया गया था। जिसके द्वारा पुनः सट्टे का अपराध कारित करने पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 453/24 धारा 4(क) द्युत अधि. का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी द्वारा बाउंड ओवर अवधि के दौरान अपराध कारित करने पर आज दिनांक 26.04.24 को प्रकरण क्रमांक 04/24 धारा 122 द.प्र.स. की कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। वहीं दूसरे आरोपी जावेद उर्फ काली कुट्टी पिता रशीद खान, उम्र 32 साल निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 73/23 धारा 110 सीआरपीसी की कार्यवाही करते हुए बाउंड ओवर किया गया था। जिसके द्वारा अवैध शराब बेचने का अपराध पुनः कारित करने पर आज प्रकरण क्रमांक 08/24 धारा 122 सीआरपीसी की कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।