
कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ बासौदा में आयोजित स्वीप कार्यक्रमों में शामिल हुए
कलेक्टर वैद्य ने कार्यशाला को संबोधित कर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया
जिले के सभी मतदाताओं को स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से एक साथ दिया जाएगा मतदान करने का संदेश
जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य ने आज बासौदा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शासकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय पहुंचकर यहां आयोजित कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ, आंगनबाड़ी वर्कर समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को मतदान प्रतिशत कैसे बढ़े की क्रियान्वयन व्यवस्था पर गहन प्रकाश डालते हुए हंड्रेड प्रतिशत मतदान की पहल हेतु अभिप्रेरित किया है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हाल ही में विधानसभा निर्वाचन में जिले में 80 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन में इस बार शत प्रतिशत मतदान संभव हो इसके लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि वह अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के मतदाताओं से अपील करें कि मतदान अवश्य करें। मतदाता सूची में मिलान कर जिन मतदाताओं ने पिछले निर्वाचन में मतदान नहीं किया था उन मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि विदिशा जिला सर्वाधिक मतदान वाला जिला बने इसके लिए नवाचार आवश्यक है।
कलेक्टर वैद्य ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय समेत संपूर्ण जिले में वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल शनिवार से एक साथ वृहद स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के सभी 11 लाख 6 हजार 123 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें के संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिथि बार आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विदिशा करेगा शत प्रतिशत मतदान की थीम पर मेगा इवेंट 10 डेज कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विविध प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जैसे मतदाता जागरूकता रैली, बाइक रैली, स्कूटी रैली, पैदल रैली, कार रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, मतदान की शपथ, मतदाताओं को आमंत्रण समेत विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिलेभर में एक साथ एक ही थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के सभी मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि मतदान के दौरान व पहले किसी भी प्रकार से अव्यवस्था ना हो इसके लिए तमाम सुरक्षा के चाक-चैबंद प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने भी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पांच साल में यह मतदान का अवसर मिलता है इसके खोना नहीं है यही हम सबका नैतिक कर्तव्य है और कानूनन प्राप्त अधिकार का पूरा उपयोग करना है ऐसी प्रेरणा सभी मतदाताओं को दें।
जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हम सबका यही ध्यये है कि विदिशा शत प्रतिशत मतदान से जाना जाए। इस ओरों मतदाताओं को संदेश पहुंचाने के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने आगामी दस दिवसीय कार्ययोजना पर गहन प्रकाश डाला।
रैली को हरी झंडी दिखाई –
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बासौदा के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वीकृत गतिविधि कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं उन्होंने यहां आयोजित भव्य मोटरसाइकिल मतदाता जागरूकता दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट, बासौदा एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर विजय राय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ मौजूद रहे।
सेल्फी पाॅइंट पर रही धूम –
लोकसभा निर्वाचन 2024 में आगामी 7 मई को मतदान करने का संदेश देने विविध स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसी क्रम में बासौदा के एलबीएस कॉलेज में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य आज यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने यहां स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट की सराहना करते हुए सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी खिंचवाकर मतदान के महत्व को दर्शाया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट ने भी सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी खिंचवाई है।