अब शादी मे टेंट लगाने के रुपये नही देना होंगे इस युवा व्यवसाई ने की घोषणा

लक्षित टेंट हाउस के माध्यम से निराश्रित बच्चों की शादी में टेंट और लाइट निःशुल्क

मेघनगर(सौरभ खेमसरा) मानव सेवा का मन बने तो उसे भागीरथी संकल्प एवं माता-पिता के आशीर्वाद से टेंट का व्यवसाई शुरु करने वाले नगर इस युवा व्यवसाई लक्षित टेंट हाउस प्रोपरायटर अभिनंदन जैन की 26 अप्रैल शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर जो निर्णायक संकल्प लिया वह वाकई में अभिनंदनिय है ऐसे अभिनंदन के पिता विनोद कुमार नंदेचा एवं माता शशिकला को चरण स्पर्श करते हुए अभिनंदन ने अपने संकल्प के बारे में बताया तो माता-पिता की आंखें खुशियों से छलक गई अभिनंदन द्वारा बताया गया कि किसी भी सामान्य जाति वर्ग की कन्या जो न्यासित परिवार से है तो विवाह में टेंट लाइट डेकोरेशन का एक भी पैसा नहीं लूंगा अभिनंदन के जन्मदिनपर उक्त भागीरथी संकल्प से कई परिवारों को इसका सीधा लाभ होगा नगर मे इस पुनीत कार्य की सभी सराहना कर रहे है अभिनंदन के मित्रो ने भी खुशी जाहिर की एवं जन्मदिवस की शुभ कामना दी

jtvbharat
Author: jtvbharat