LIVE: पीएम मोदी ने राहुल गांधी के ‘राजा-महाराजाओं’ वाले बयान को बनाया मुद्दा, बोले – मुगलों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते

एजेंसी, बेलगावी (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेलगामी में चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी के ताजा बयान को मुद्दा बनाया, जिसमें कांग्रेस नेता ने देश के राजा-महाराजाओं पर टिप्पणी की थी।

राहुल गांधी ने कहा था कि एक समय देश में राजा-महाराजाओं का राज था, जो जब चाहे, जैसे चाहे, लोगों की जमीन छीन लेते थे। इस पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते हैं। कांग्रेस नेता मुगलों, बादशाहों और सुल्तानों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं?

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की।

कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुलतानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।

कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है।

जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तभी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं, कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई… जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है।

 

 

 

jtvbharat
Author: jtvbharat