
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने ग्राम जसौंदी के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उचित उपचार हेतु चर्चा की। श्रीमती चिटनिस ने सभी घायलों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उनके उचित उपचार और भोजन की व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित कराया।
सोमवर प्रातः ग्राम जसौंदी के समीप यात्रियों से भरी बस करीब 60 फिट गहरी खाई में गिर गई। जिससे 20 यात्री घायल हो गए। बस इंदौर-बुरहानपुर होेते हुए आकोला जा रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण और प्रशासनिक अमला पहुंच गया था और सभी घायलों यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से बुरहानपुर जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है। अधिकांश यात्रियों को हाथ, पैर, सिर में चोट आई है। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।जिला चिकित्सालय में श्रीमती चिटनिस के साथ बलराज नावानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।