
जिला ब्यूरो चीफ राजेश माथुर
चाचौड़ा तहसील के ग्राम कालापीपल में एलईडी टीवी पर सतसंग प्रसारित हुआ
गुना: जिले की चाचौड़ा तहसील के ग्राम कालापीपल में रविवार को जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज के मुख कमल से अमृत प्रवचनों की वर्षा हुई। जिसमें आए श्रद्धालुओं ने बहुत श्रद्धा से सत्संग सुना। एलईडी टीवी के माध्यम से संत रामपाल जी ने सतलोक की जानकारी दी। जहां से साधक लौटकर इस भौतिक संसार में कभी नहीं आते अर्थात जन्म मरण हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है और कभी वृद्धावस्था नहीं होती। सतलोक में एक तत्व का बना नूरी शरीर है। उसमें कोई रोग या बीमारी नहीं होती। इस लोक की काया नाश वान है। इसमें मनुष्य को सत्तर रोग लगे रहते हैं। सतलोक अमर शाश्वत स्थान है। वह कभी नाश में नहीं आता। न वहां पृथ्वी की तरह कोई प्रदूषण है, न वहां प्राकृतिक आपदा या कोई महामारी होती। वह एक अविनाशी लोक है जिसके मालिक सर्व सृष्टि के रचयिता कबीर परमेश्वर जी हैं जिसका प्रमाण हमारे पवित्र चारों वेदों में मिलता है। उस परमधाम सतलोक को केवल पूर्ण गुरु से प्राप्त सतभक्ति से ही जाया जा सकता है। वह पूर्ण गुरु संत रामपाल जी महाराज ही हैं जो वर्तमान में शास्त्र अनुकूल सतभक्ति बता रहे हैं। सत्संग में उपस्थित सेवादार करण दास, कमल दास, गणपत दास, जगदीश दास, भगवान दास, बीरम दास आदि मौजूद रहे