शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदाता स्वीप के अंतर्गत बैठक आयोजित कर मतदान आवश्यक रूप से करने की शपथ दिलाई गई

बैठक में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाऐ पलक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही

इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंज बासौदा शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. गंज बासौदा में मतदाता स्वीप गतिविधि अन्तर्गत पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओ तथा पालक और छात्र-छात्राओं ने भागीदरी की सर्व प्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. सी. शर्मा ने सभी को मतदान अनिवार्य रुप से करने हेतु शपथ दिलाई ! इसके पश्चात मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिये प्रेरित किया ! अन्त में एन. एस. एस. प्रभारी दिनेश ओझा के मार्गदर्शन में विद्यालय के स्टॉफ सदस्यों के सहयोग से महिला एवं पुरुष पालको की कुर्सी दौड़ करायी गयी ! जिसमें महिला और पुरुष पालको ने बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता उपरान्त प्राचार्य श्री एम. सी. शर्मा ने विजेता पालकों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया अन्त में शिक्षक पालक बैठक का आयोजन किया गया ! सभी पालकों का आभार डल्ल. समीक्षा जैन उ. मा. शिक्षक ने व्यक्त किया कुर्सी दौड़ में विजेता पुरुष वर्ग में श्री संतोष अहिरवार तथा महिला वर्ग में डा. पार्वती पाल रहीं।

jtvbharat
Author: jtvbharat