हवन, यज्ञ, पूजन कर धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

– परशुराम मांगलिक भवन में मंत्रोच्चार के बीच दी पूर्ण आहुति

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर। ब्राम्हण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह ब्राम्हणों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद यहाँ प्रसादी वितरण किया गया।
कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के प्रवक्ता संजय दुबे ने बताया गणपति थाना स्थित परशुराम मांगलिक भवन में सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना शुरू हुई। जो 3 घंटे चली। पंडित महेंद्र पांडे, आशीष शुक्ला व अन्य पुरोहितों ने हवन यज्ञ कराया। पूजा में राकेश तिवारी, डॉ. आनंद दीक्षित, संजय दुबे सपत्नीक बैठे। अंत में परशुराम जी की आरती कर पूर्णाहुति दी गई।

खुद के परशुराम भवन में हुआ आयोजन

समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का खुद का 10 हजार वर्गफीट का मंगल भवन है। जिसमें पहली बार ये आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रफुल्ल तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, पिंटू तिवारी, उमेश तिवारी, राजेश मिश्रा, बबन तिवारी, मनोहर तिवारी, यगशरण द्विवेदी, बाबू तिवारी, रानू मिश्रा आदि मौजूद थे।

हाथी-घोड़ा-पालकी से 18 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सर्व ब्राम्हण समाज के अरुण शेंडे, गौरी शर्मा, सिद्धान्त व्यास ने बताया चुनावी आचार संहिता के कारण 18 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हाथी-घोड़े, पालकी, परशुराम जी की झांकी सहित डीजे शामिल होगा। ये शोभायात्रा लक्ष्मी विलास से निकलेगी। उसके बाद प्रसादी वितरण होगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat