
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर-लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत 13 मई, 2024 को मतदान संपन्न होना है। विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर एवं विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार समस्त वाहन प्रभारियों का प्रशिक्षण आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित रहा।प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरसिंह चौहान ने समस्त वाहन प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, मतदान दलों को ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगा होना अनिवार्य है, वाहन पर किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री न लगी हो, वाहन का बीमा एवं रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा जाये, वाहन में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स होना चाहिए तथा वाहन चालक के पास वैध ड्रायविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से होना अनिवार्य है।उन्होंने प्रशिक्षण में कहा कि वाहन में पर्याप्त ईधन की सुनिश्चिता रखी जायें, समय का ध्यान रखा जायें, निर्धारित स्थान पर निर्धारित समय से पूर्व ही वाहन को तैयार रखें, वाहन निर्धारित गति से ही चलाये तथा वाहन में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ न हो इस बात का खास ध्यान रखा जाये तथा कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। वाहन प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि, प्रत्येक वाहन पर निर्धारित रूट चार्ट, मतदान केन्द्र का क्रमांक, मतदान केन्द्र का नाम एवं वाहन क्रमांक अंकित हो।