भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में मामा शिवराज का आज आलोट नगर में होगा रोड शो

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज मामा आज आलोट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड शो करेंगे लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर बढ़ाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तैयारी में है पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की ताल में सभा और अब आलोट में पूर्व मुख्यमंत्री किसानों एवं लाडली बहनों के भाई मामा शिवराज का रोड शो कार्यक्रम करा कर प्रचार में कांग्रेस से बहुत आगे निकल चुकी हे
आलोट में शिवराज सिंह चौहान को लेकर खास कर महिला किसान, एवं गरीब तबका काफी उत्साहित हे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल आलोट द्वारा शक्ति केंद्र एवं बूथ के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई
जिसमे अपने अपने बूथ से कार्यकर्ताओ को लाने की जिम्मेदारी दी गई वही क्षेत्रीय विधायक चिंतामण मालवीय ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ कार्यक्रम स्थल से पूरे रूठ का निरीक्षण किया वही महिला मोर्चा द्वारा भी भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया की धर्मपत्नी संध्या फिरोजिया ने पहुंचकर बैठक को संबोधित करते हुए सभी मातृशक्ति को भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के लिए पुरी सक्रियता से कार्य करते हुए मोदी जी को फिर प्रधान मंत्री बनाने के लिए अपने अपने बूथ पर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

jtvbharat
Author: jtvbharat