परशुराम जन्मोत्सव पर कुक्षी नगर मे सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा,

नगर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
———————————-
कुक्षी – ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा कुक्षी नगर मे तहसील स्तरीय ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई । इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ो पर समाज जन धर्मध्वजा लिए चल रहे थे। शोभायात्रा मे सुसज्जित रथों पर आशीर्वाद देते हुए भगवान परशुराम जी एवं ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 गजानन जी महाराज बालीपुर धाम का चित्र एवं भगवान परशुराम के रूप मे श्रंगारित होकर पं.योगेश रावत विराजित थे । इसके आलावा भगवान परशुराम जी की झांकी एवं परशुराम सेना के द्वारा तैयार की गई भगवान राम जी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी जिसे सभी ने खूब सराहा। शौभायात्रा के दौरान समाजजन पारम्परिक
एक जैसी वेशभूषा में बड़ी संख्या मे इस यात्रा में उपस्थित थे । यात्रा को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज में विशेष उत्साह दिखाई दिया जय जय परशुराम की गुंज के साथ नगर का वातावरण धर्ममय नजर आया यात्रा में बड़ी संख्या में ,पुरुष ,युवा वर्ग,बालिका वर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही ।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए माधव श्री प्रसादम मे पहुंची जँहा समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी व ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 गजानन जी महाराज बालीपुर बाबा के चित्र् का पूजन व दिप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनो के हाथो छोटे बच्चो को श्री गणपति अथर्वशीर्ष का वितरण किया गया। पश्चात महाआरती कर भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।
साथ ही अक्षय तृतीया पर प्रातः
भगवान शिव जी एवं परशुराम जी का अभिषेक स्थानीय लक्ष्मीनारायण -शिव मंदिर में विधि -विधान से आचार्य प. अक्षय जी डोंगरे के द्वारा संपन्न करवाया गया। पश्चात आरती एवं प्रसादी का वितरण हुआ। इस अभिषेक का लाभार्थी श्री कमलेश परसाई परिवार रहा।
महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया
गुरुवार को महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक आयोजन भी किया गये जिसमें बालक बालिकाओ द्वारा श्लोक वाचन, परशुराम चालिसा सामूहिक पाठ नृत्य एवं गरबा आदि सुंदर प्रस्तुतियां दी एवं सभी को पुरस्कृत भी किया गया।
नगर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
शोभायात्रा का साई मंदिर समिति, एल.जी.एम 2 ग्रुप्, पोरवाड़ समाज,क्षत्रिय सीरवी समाज, लक्ष्मीनारायण शिव मन्दिर समिति,बोहरा समाज भाजपा नगर मण्डल,नगर परिषद ,संत आसाराम जी सत्संग सेवा समिति एवं अन्य संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया|
मतदान करने का दिया संदेश
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर कुक्षी मे श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर, शोभायात्रा मे सम्पूर्ण नगर को मतदान करने का लोकतंत्र मे अपनी भागीदारी निभाने के लिए मतदान करने के लिए हाथो मे तखती लेकर प्रेरित ।

इस पूरे आयोजन को सफल बनने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प.कमलेश परसाई एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कुक्षी एवं विभिन्न ग्रामो से पधारे समाज बंधुओ कार्यकर्ताओ ,सहयोगियों तथा स्वागत कर्ताओ का आभार मना एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कार्यक्रम का संचालन प.वीरेंद्र त्रिवेदी ने किया एवं अंत में आभार सचिव प.नितेश जोशी द्वारा व्यक्त किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat