
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर-भारत सरकार द्वारा पशुओं को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एक माह का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले में 15 मई से 14 जून, 2024 तक चलेगा। इस दौरान पशु पालन विभाग द्वारा एफ.एम.डी. एवं पीपी.आर का टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.हीरासिंह भंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनो बिमारी विषाणु जनित संकामक रोग होकर एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। एफ.एम.डी बिमारी में पशुओं के मुँह में छाले हो जाते है। इस कारण पशु को खाने में परेशानी होती है व पैर के खुर में घाव हो जाते है। जिससे दूध उत्पादन में कमी एवं कमजोर पशुओं की मृत्यु हो जाती है। एफ.एम.डी टीकाकरण के तहत सभी लक्षित गौवंशीय एव भैस वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।इसी प्रकार पीपी.आर टीकाकरण अंतर्गत सभी लक्षित भैड एवं बकरी प्रजाति के पशुओं हेतु टीकाकरण अभियान जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि, इस बिमारी में अचानक सें दस्त लगकर एवं चिल्लाकर बकरी या भैड मर जाती है। यह टीकाकरण पूरे जीवनकाल में एकबार ही लगता है और पशु पूरे जीवनकाल के लिए बिमारी से मुक्त हो जाता है।