उज्जैन शहर वासियों को विद्युत संबधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु लोकल लेवल पर जोनवार 24*7 कॉल सेंटर प्रारंभ

वर्तमान में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायत निवारण हेतु 24*7 केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 क्रियान्वित है।खराब मौसम के दौरान विद्युत संबंधी शिकायतें बढ़ने से कॉल सेंटर पर एक साथ अत्यधिक मात्रा में फोन पहुंचते है जिससे कई बार उपभोताओं को 1912 पर फोन लगाने में असुविधा हो सकती है।
अधीक्षण यंत्री उज्जैन प्रेम सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि इस समस्या से निराकरण हेतु उज्जैन शहर के दोनो शहर संभागों के सभी 9 जोन कार्यालयों पर 24*7 कॉल सेंटर स्थापित किए गए है जिन पर 24*7 ऑपरेटर विद्युत संबंधी शिकायतें सुनेंगे व उनका त्वरित निराकरण हेतु संबंधित फील्ड कर्मी को शिकायत फॉरवर्ड करेंगे, जिसके उपरांत जोन कार्यालय अंतर्गत शिफ्ट में उपलब्ध एफ ओ सी विद्युतकर्मी शिकायत का त्वरित निराकरण करेंगे। जोन वार शिकायत केंद्र के नंबर निम्नानुसार हैं:-
पूर्व शहर संभाग उज्जैन अंतर्गत:-
महानंदा जोन 0734 2920115
महाश्वेता जोन 0734 2920113
कियोस्क जोन 0734 2920112
मक्सी रोड जोन 0734 2920118
पश्चिम शहर संभाग उज्जैन अंतर्गत:-
वल्लभ नगर जोन 0734 2990745
खेड़ापति जोन 0734 2990748
नई सड़क जोन 0734 2990746
छत्री चौक जोन 0734 2990751
कार्तिक मेला जोन 0734 2990749

jtvbharat
Author: jtvbharat