
देवेन्द्र वाणी जिला ब्यूरो
*जोबट :- जोबट में दीनदहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। जोबट के सोनी मोहल्ले में आरजे ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों के द्वारा बंदूक की नौक और फालिया के बल पर लूट की अंजाम दिया गया। लूटरे 5 किलो से अधिक गहने लूट ले गए। लुटेरों का विरोध करने पर महिला घायल हो गई। घायल महिला राधिका पति गजेंद्र सोनी को अस्पताल में भर्ती किया गया।