
कुक्षी
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर, म.प्र. के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण में पंच-ज अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान की शुरूआत कुक्षी में भी की जा रही है। इस हेतु तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय कुक्षी, पर्यावरण दिवस दिनांक 05.06.2024 से स्वतंत्रता दिवस 15.08.2024 तक वृक्षारोपण कार्यकम शासन के सहयोग एवं समन्वय से आयोजित करेगा। इस हेतु जनपद पंचायत, शासकीय विद्यालय, महाविद्यालय , अस्पताल, शासकीय कार्यालय, न्यायालय परिसर आदि में ऐसे स्थानों का चयन किया जावेगा जहां पर पौधों की उचित देखभाल नियमित रूप से की जा सके। पौधों को नियमित रूप से पानी आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावेगी। इस हेतु जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, तहसील आदि से स्थानों की सूची मांगी गई है। प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय के अनुसार पर्यावरण दिवस से नियमित रूप से वृक्षारोपण, शिविरों का आयोजन किया जावेगा जिसमें वन विभाग की सहायता ली जावेगी। इस हेतु सामाजिक संस्थाएं व कार्यकर्ता भी अपना सहयोग प्रदान कर सकते है। उक्त जानकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुक्षी श्री हर्ष राज दुबे ने जारी प्रेस नोट मे दी!