क्या पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है…….दिन दहाड़े हथियारों के दम पर हुई लूट की घटना यही बया कर रही है…….

शहर के व्यापारी उतरे सड़कों पर नगर बन्द का किया एलान
देवेन्द्र वाणी जिला ब्यूरो
आलीराजपुर:- जिले की जोबट तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को सोनी बाजार में गजेन्द्र सोनी की आर जे ज्वेलर्स की दुकान पर अज्ञात बदमाशो ने हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए करीबन पांच किलो के आसपास चांदी के जेवर ले जाने में सफल हुए।
अज्ञात बदमाशो के दुकान में घुसते ही सोनी दंपति ने विरोध किया तो बदमाशो ने पिस्टल और फालिया का डर दिखाया और श्रीमती राधिका सोनी को घायल कर दिया जिसको परिजन उपचार हेतु अस्पताल ले गए ।
मेन बाजार होने से घटना की जानकारी मिलते ही भिड़ एकत्रित हो गई लेकिन बदमाशो को पकड़ नही पाए ।
पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी उपस्थित होकर कार्यवाही की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लग गई ।
एक सीसीटीवी फुटेज वायरल भी हो रहा है जिसके घटना को अंजाम देकर कुछ अज्ञात बदमाश भागते दिखाई दे रहे है।
जोबट शहर में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हर कोई हतप्रभ है और लोगो में भय उत्पन्न हो गया वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा होने लगे है जबकि जिले के पुलिस अधीक्षक काफी एक्टिव नजर आ रहे है वही स्टाफ की निष्क्रियता की चर्चा चौराहे पर होती दिखाई दे रही है वही बदमशो में पुलिस का खौफ समाप्त होता दिखाई दे रहा है। जोबट क्षेत्र में विगत कई दिनों से चोरों और बदमाशो के द्वारा बेखौफ वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में हुई इस घटना से शहर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त होकर सड़क पर उतर गए और नगर बन्द का एलान भी किया है ऐसी जानकारी मिल रही है।
पुलिस अब क्या कार्यवाही करती है आने वाले दिनों में पता चलेगा ।

jtvbharat
Author: jtvbharat