
जावद । धार्मिक, सामाजिक एवं चौथा स्तम्भ पत्रकारिकता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी नगर साथ ही आस पास धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमो में जाकर सहभागिता की। जावद नगर से लगभग 12 किलो मीटर दूर नयागांव के पास ग्राम पंचायत केसरपुरा में हाईवे रोड स्थित श्री सावलिया फिलिंग स्टेशन जिओ बीपी पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी पहुचकर धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में तन, मन, धन से सहयोग करने वाले समाजसेवी मुकेश जाट, ईश्वर जाट, विजयसिंह जाट को नवीन संस्थान पेट्रोल पम्प खोलने पर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाए की। समाजसेवी मुकेश जाट केसरपुरा ने कहा हाईवे रोड पर जनता की विशेष मांग पर यह जिओ कम्पनी का पेट्रोल पम्प खोला है साथ ही शुद्ध क्वालिटी का पेट्रोल 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, युवा नेता सुमन जैन, विक्की शर्मा, मनोहर शर्मा, दीपक सोनी, संदीप बाफना, हरीश गोस्वामी सहित नयागांव, केसरपुरा, कानका, घसुंडी, नीमच, निम्बाहैडा, कनेरा, खोर, दामोदरपुरा, सरवानिया मसानी के वरिष्ठजन, युवाजन मौजूद थे।