
राजेंद्र योगी इंदौर फर्स्ट समाचार
नीमच शहर हुआ भगवामय, जी हम बात कर रहे हैं। महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव की, नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेरणा स्रोत से राजस्थान एमपी के छह संभागों में सकल नाथ योगी समाज, नीमच मध्य प्रदेश राजस्थान समिति संयोजक महंत लालुनाथ योगी एवं महंत गोवर्धन जी महाराज के सानिध्य में, आयोजित स्थल टावर हाल वात्सल्य भवन दशहरा मैदान नीमच में गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव मनाया गया नाथ संप्रदाय के मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज , भरथरी गुफा के महंत पीर योगी रामनाथ जी महाराज उज्जैन ,महंत शिवनाथ जी महाराज योगाचार्य गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर एवं कटक उड़ीसा, तथा ,योगी कैलाश नाथ जी हाटयोगी सांबर नाथ जी महाराज भीलवाड़ा,सहित मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के छह संभागों से अनेक विद्वान सम्मिलित हुए।, कार्यक्रम,वक्ता श्रीमंत योगी प्रकाश नाथ जी मकरध्वज बालाजी धाम ब्यावर आदि,नाथ संप्रदाय के आराध्य देव महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के जन्म उत्सव पर बैंड बाजा ढोल ,डीजे एवं मातृशक्तियों द्वारा कलश यात्रा के साथ हजारों समाजजनों, ने बड़े बुजुर्ग युवा एवं साधु संतों की उपस्थिति में गुरुदेव के जयकारों जोश उमंग हर्सोल्लास के साथ नाचते गाते हुए,भव्य भगवा शोभा यात्रा निकाली गई।
भगवान गुरु गोरखनाथ की शोभायात्रा प्रारंभ होने से पहले, टाउन हॉल वात्सल्य भवन में श्री राम संस्थान गौशाला एवं संस्कार आश्रम निंबाहेड़ा गौ भक्त संत राधेश्याम जी सुखलाल जी द्वारा समाज कि निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन रखा गया।
विवाह जोड़े को सजाया गया।शोभा यात्रा पर घोड़े पर, विराजमान कर नगर में चल समारोह में सम्मिलित होकर यात्रा निकाली गई।
दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई विशाल शोभा यात्रा नीमच के प्रमुख चौराहा एवं मार्गो से होते हुए टाउन हॉल वात्सल्य भवन पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान सर्व समाज द्वारा प्रमुख चौराहा पर मंच लगाकर जगह जगह,गुरु गोरखनाथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हजारों समाज जनों साधु संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा में 6 संभागों व देवास बागली, इंदौर मंदसौर , उज्जैन भीलवाड़ा ,मध्य प्रदेश राजस्थान उड़ीसा और महाराष्ट्र से हजारों सदग्रस्थ योगिया ने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मध्य प्रदेश के नीमच में भगवान गुरु गोरखनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकालकर आयोजन आयोजित कर को सफल बनाया।
इसके साथ ही समिति द्वारा सभागृह में सांसद श्री उमेश नाथ जी महाराज ने भगवान गुरु गोरखनाथ छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित पूजन व आरती कर सभा को संबोधित किया। सभा में सभी वरिष्ठ समाजसनो व साधु संतों ने अपनी अपनी अभिव्यक्तियां दी। नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, प्रशासनिक अधिकारी एवं समिति प्रबंधक सहित अधिकारीगण, महिला समिति मात्र शक्तियों ने कार्यक्रम के उत्तम आयोजन के सहभागी बने।
अतिथि एवं समिति द्वारा आयोजन के शुभ अवसर पर प्रतिभावान, योग और योग्यता के हिसाब से सम्मानित किया गया।
राज्यसभा सांसद, श्री उमेश महाराज,, कार्यक्रम आयोजक एवं संरक्षक महंत लालुनाथ योगी,, राजनाथ योगी इंदौर, महंत गोवर्धन नाथ योगी मठाधीश, एवं अखिल भारतवर्षिय नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र नाथ गांधी, महासचिव लेखराज योगी महंत लालुनाथ योगी सकल नाथ योगी समाज समिति नीमच द्वारा पत्रकार राजेंद्र योगी बागली देवास को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सफल आयोजन में टाउन हॉल वात्सल्य भवन पर निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करा कर समिति के पदाधिकारी द्वारा वर-वधूयो को उपहार एवं आशीर्वाद दिया गया।
सफल एवं उत्तम शानदार
आयोजन पर सभी नाथ संप्रदाय के सदग्रस्त योगियो ने वैशाख पूर्णिमा पर भगवान गुरु गोरखनाथ जी के जन्मोत्सव को लेकर, अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाया।
, कार्यक्रम के वक्ता महंत योगी प्रकाश नाथ व महंत लाल नाथ योगी ने आभार व्यक्त किया एवं आयोजन कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यनारायण जी योगी इंदौर व महंत राजनाथ योगी व प्रकाश नाथ जी महाराज ने किया। समिति व्यवस्थापक एवं भोजन महाप्रसादी गुरु गोरखनाथ जी के भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।