पुलिस अधीक्षक ने किया जिला का भ्रमण

संपत्ति संबंधी अपराधों को देखते हुए एसडीओ पी और टीआई ,स्टाफ को लगातार फील्ड में रहने के लिए दिए निर्देश
डेस्क
कुक्षी :- पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कल दिनांक 24 मई 2024 को जिले के अधिकांश क्षेत्र का दौरा किया उन्होंने अमझेरा , रिंगनोद ,गंधवानी टांडा बाग,कुक्षी, डही, सिंघाना , मनावर आदि थाना क्षेत्र का दौरा किया, भ्रमण के दौरान डही क्षेत्र में हुई लूट की वारदात एवं सिंघाना में हुई लूट की वारदात के घटनास्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश , टी आई को दिए गए एवं साथ में पीड़ित पक्ष से मिलकर उनको शीघ्र इन मामलों का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया, एसपी साहब ने सभी टीआई , एसडीओ पी एवं स्टाफ को लगातार 24 घंटे क्षेत्र में सतत भ्रमण करने , गस्त करने एवं संदिग्ध पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हे

jtvbharat
Author: jtvbharat