
उज्जैन ब्यूरो
उज्जैन:- महाराष्ट्र में होर्डिंग गिरने से कई व्यक्तियों के हुई थी मृत्यु उसको देखते हुए प्रदेश में पत्रकार संगठन ने बुरहानपुर में विरोध करते हुए सबसे पहले होर्डिंग हटाने की मांग की थी।
उज्जैन में सेकडो होर्डिंग शहर में चारो तरफ लगे है । नगर निगम उज्जैन की आय एक जरिया होर्डिंग भी है लेकिन तेज आंधी तूफान और बारिश में यह जानलेवा भी साबित हो सकते है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की वह महाराष्ट्र में हुई घटना से साकार हो गया जिसको उज्जैन नगर निगम ने भी शायद संज्ञान में लिया और शहर में होर्डिंग हटाने की कोई कार्य योजना तैयार की है ऐसा सूत्र बताते है जिसका होर्डिंग मालिक और ठेकेदार को पता चलते ही शहर के कई हिस्सों में होर्डिंग हटाने का कार्य चालू कर दिया सूत्रों की माने तो नगर निगम सोमवार से होर्डिग हटाने की कार्यवाही कर सकता है। होर्डिंग मालिक स्वयं होर्डिंग की फ्रेम हटवाते नजर आए, अभी होर्डिंग के खंबे उन्हीं स्थानों पर लगे हैं। अब नगर निगम क्या कार्यवाही करता है सोमवार को पता चलेगा।
शहर में लगे 25 से ज्यादा स्थानों से होर्डिंगो की फ्रेमों को माफियाओ ने स्वेच्छा से स्वयं हटाना शुरू किया।
संभवत सोमवार से निगम अमला होर्डिंग हटाने की कार्यवाई शुरू कर सकता है, जिसमें फ्रेम और खंबो को निकाला जाएंगा।
होर्डिंग के खंभे निकालने के लिए होर्डिंग मालिकों ने निगम से एक सप्ताह की मोहलत मांगी, यदि एक सप्ताह में वह स्वयं होर्डिंग नही हटाते तो होर्डिंग माफियाओ ने निगम को कार्यवाई करने को कहा।