मुंबई की होर्डिंग घटना के बाद हुई शिकायत पर निगम प्रशासन एक्शन मोड़ में। माफियाओ ने निगम की कार्रवाई के डर से 25 से अधिक स्थानों से स्वयं होर्डिंग की फ्रेम निकाली, खंबे निकालने के लिए मांगी सप्ताहभर की मोहलत।

निगम के जारी नोटिस से होर्डिंग माफियाओं में मचा हड़कम। जल्द शुरु होगी निगम द्वारा समस्त होर्डिंग हटाने की कार्यवाई।

बुरहानपुर। मुम्बई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मृत्यु और 70 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी उमेश जंगाले ने सर्व प्रथम बुरहानपुर में विभिन्न क्षेत्रों में लगे होर्डिंगो को मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से पत्र के माध्यम से मांग की थी कि मुंबई जैसी घटना बुरहानपुर में नहीं घटे जिस हेतु शहर में लगे समस्त होर्डिंगो को मानसून (बरसात) लगने के पूर्व तत्काल हटाए जाय। उक्त शिकायत का असर अब बुरहानपुर में देखने को मिल रहा है, बता दे कि निगम आयुक्त ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शहर में लगे समस्त वैध और अवैध लगभग 150 होर्डिंग निकालने की कार्रवाई को लेकर होर्डिंग एजेंसी एवम मालिकों को नोटिस जारी कर स्वयं अपनी स्वेच्छा से तीन दिन में होर्डिंग निकालने को कहा था, जिसके बाद होर्डिंग माफियाओ में हड़कंप मच गया और शनिवार को निगम की कार्यवाई के डर से होर्डिंग मालिकों ने स्वयं ही होर्डिंग की फ्रेम निकलना शुरू कर दिए। बता दें कि प्रदेश की सबसे बड़ी पहली निगम द्वारा यह कार्यवाही बुरहानपुर में की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लगे समस्त होर्डिग को होर्डिंग मालिकों द्वारा हटा लिया जाता हैं, तो ठिक है नहीं तो निगम होर्डिंग निकालने की कार्रवाई जल्द शुरू करेगा। बता दें कि निगम की कार्यवाई के डर से होर्डिंग माफियाओ द्वारा 25 से अधिक स्थानों से होर्डिंग की फ्रेम निकाली गई हैं। निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम अधिनियम में आउटडोर मीडिया रूल्स के तहत 75 लोकेशन निगम प्रशासन ने चिन्हित की है जिसमें जनसुरक्षा और कोई घटना घटित नहीं हो और वह सुरक्षित स्थान हो ऐसे स्थानो पर केवल 75 यूनी पोल्स की नए सिरे से निगम से विधिवत अनुमति लेना होगी वह भी इंजीनियर से अप्रूवल होने के बाद ही अनुमती दी जाएंगी। 75 यूनी होर्डिंग लगाने की अनुमति का कार्य भी निगम की एमआईसी बैठक में प्रस्ताव को मंजूर कराकर प्रारंभ किया जाएगा। जिन जगहों पर 75 होर्डिंग लगेगें निगम प्रशासन ने उनको भी सर्वे कर चिन्हित कर लिया है। जन सुरक्षा को देखते हुए निगम प्रशासन केवल यूनी होर्डिंग लगाने की ही अनुमति जारी करेगा, मतलब किसी प्रकार की वजनदार फ्रेम या वजनी सामान का उसमें उपयोग नहीं किया जाएंगा। और इसके साथ ही वह तेज हवा, आंधी से गिरे नही इसका भी ध्यान रखा जाएंगा। उन्होंने बताया कि आउटडोर मीडिया रूल्स के तहत निजी मकान और ऑफिस पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट) करने के पूर्व निगम प्रशासन से बकायदा अनुमति लेना पड़ेगा, निगम द्वारा तय किए गए शुल्क राशि के भुगतान करने के बाद ही मकान, प्रतिष्ठान पर एडवर्टाइजमेंट कर सकेंगे। दुकान के निर्धारित बोर्ड के अलावा अन्य तरीके के विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट) की अनुमति लेकर निगम में शुल्क अदा करना होगा, इसके बाद ही दुकानदार अपनी दुकान पर दुकान का बोर्ड छोड़कर अन्य प्रकार के विज्ञापन कर सकते हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई भी की जाएंगी। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि निगम द्वारा ऐसे मकान और प्रतिष्ठान जो निगम प्रशासन को कोई शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं और विज्ञापन का प्रचार प्रसार उनके घर व दुकान में किया जा रहा है, ऐसे मकानो का भी निगम ने सर्वे कंपनी से सर्वे कराया गया है, उन सभी को नियम अनुसार अनुमति लेने को कहा हैं। निगम द्वारा तय की गई राशि का भुगतान करके ही वह मकान व प्रतिष्ठान पर (एडवर्टाइजमेंट) कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर लगे होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए और उमेश जंगाले की शिकायत बाद शहर में लगे समस्त हार्डिंग हटाए जा रहें हैं। ताकि कोई बड़ी जनहानी या मालहानी बुरहानपुर में नहीं हो। सर्वप्रथम शिकायतकर्ता रहे उमेश जंगाले ने बताया कि यह जनहित का मुद्दा है, जिसे निगम आयुक्त ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने हेतु होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी किए, जिसके बाद उन्होंने स्वयं होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए, जिस हेतु हम निगमायुक्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, ऐसे अधिकारियों की बदौलत शहर की सुंदरता बरकरार रहेगी और कोई बड़ी जनहानि नहीं होंगी। वही उक्त मामले में अपना समर्थन देने वाले राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहां की यह एक जनहित मुद्दा था जिसके लिए इसके निगम ने गंभीरता से लिया जिस हेतु हम निगम आयुक्त का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और साथ ही आयुक्त महोदय से निवेदन करते हैं की कार्रवाई जारी रखें। श्री जंगाले ने कहा कि होर्डिंग मालिकों द्वारा नगर निगम से एक होर्डिंग की अनुमति लेकर उसकी आड़ में 10 अवैध होर्डिंग लगा रखें हैं जिससे शासन को लाखों के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। बता दें कि इन अवैध होर्डिंग से कभी भी बडी जनहानी हो सकती थीं क्युकी कई वर्षो से लगे होर्डिंगों को जंग लग चुका है, वह पुरी तरह सड़ चुके हैं। रहवासी इलाकों में भी यह होर्डिंग बड़े हादसे का कारण बन सकते थे। इन होर्डिंगों से प्राचीन ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की सुंदरता खत्म हो रही थी। कई बार इन होर्डिंग को देखने के चक्कर में राह चलते और वाहन चालक आपसी में टकरा रहें थे। जिससे बड़ी घटना का अंदेशा बना रहता था। उमेश ने बताया की लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने घरों, और व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा रखें हैं, जिनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि शहर के रोड किनारे और व्यवसाय प्रतिष्ठानों, मकानों पर लगे समस्त होर्डिंगो को आमजन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा हटाया जाएंगा यह जनमानस के हित का कार्य है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने भी आयुक्त को धन्यवाद दिया।

jtvbharat
Author: jtvbharat