समर केम्प मे हो रहा है बच्चों का शारीरिक बौद्धिक एवं सामजिक विकास

नालछा (विनीत सिंह) :- धार जिले के नालछा विकास खंड मे SRF फाउंडेशन द्वारा 10 शा. संस्थानों में *1 मई से 15 जून कुल 45 दिनों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
समर कैंप में एस. आर. एफ. फाउंडेशन द्वारा नियुक्त वालेंटियर और एस. आर. एफ. की टीम के सदस्यों द्वारा सतत प्रातः 7.30 बजे से 10.30 बजे तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
आज दिनांक 25 मई को शा. माध्यमिक विद्यालय पनाला में समर कैंप में बच्चों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन एस. आर. एफ. फाउंडेशन के जिला अधिकारी श्री अविनाश जी वर्मा ग्राम पंचायत पनाला के सरपंच श्री गोपाल गिरवाल शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बद्रीलाल गुर्जर के द्वारा किया गया। अवलोकन करके समय पनाला स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री अनिल यादव और कागदीपुरा स्कूल के शिक्षक श्री सुभाष यादव भी उपस्थित थे।
उपस्थित सभी ने बच्चों से समर कैंप के दौरान उन्हें क्या सीखने को मिल रहा है कैसा लग रहा है और उनके द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
शाला प्रांगण में एस. आर. एफ. फाउंडेशन के द्वारा स्मार्ट शिक्षा बस भी थी उस बस में बच्चों को एस. आर. एफ. फाउंडेशन की टीम के सदस्य द्वारा कम्प्यूटर की बैसिक जानकारी दी गई ।

इस दौरान कागदीपुरा स्कूल के शिक्षक श्री सुभाष यादव जी द्वारा अतिथि सत्र का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे एस. आर. एफ. फाउंडेशन के जिला अधिकारी श्री अविनाश जी वर्मा द्वारा बताया गया की समर केम्प मे कक्षा 3-8 तक के सभी बच्चों को शामिल किया गया है उन्होंने बताया की 45 दिन के समर केम्प का उद्देश्य बच्चों मे सामजिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास को विकसित करना हैँ।साथ ही साथ समुदाय और बच्चों मे विद्यालय के प्रति सकारात्मक दृष्ठिकोण विकसित करना है।

jtvbharat
Author: jtvbharat